{"_id":"59d296f64f1c1b71548b5734","slug":"misbehavior-with-girl-student-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली के एक स्कूल में छात्रा से किया गया ऐसा व्यवहार, सुनकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली के एक स्कूल में छात्रा से किया गया ऐसा व्यवहार, सुनकर रह जाएंगे दंग
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली के एक मान्यता प्राप्त स्कूल में एक छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ एेसा व्यवहार किया जिससे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। इस घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
चंदौली जिले के मारुफपुर स्थित बाबा रामकृष्ण जूनियर हाईस्कूल में छठवीं क्लास की छात्रा महालक्ष्मी के दलित होने से उसका नाम काट दिया गया। महालक्ष्मी के पिता घनश्याम के अनुसार शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन दो माह पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य ने महालक्ष्मी को एमडीएम के लिए अलग से बर्तन लाने के लिए कहा।
दस दिन पहले महालक्ष्मी स्कूल गई तो उसे भगा दिया गया। पूछने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि उसकी लड़की के स्कूल आने से माहौल खराब हो रहा है। उसे किताब, कापी उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन वह घर पर ही पढे़, स्कूल आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में उसने चाइल्ड लाइन से शिकायत की है। चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्यों ने आकर पूछताछ की और कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन छात्रा को स्कूल में नहीं लिया गया।
इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। छात्रा का नाम नहीं काटा गया है और न ही छात्रा को स्कूल आने से मना किया गया है।
जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। मौखिक जानकारी के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी चहनियां को प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है।