{"_id":"5961dbca4f1c1bbf3a8b4691","slug":"mirzapurs-villagers-angry-after-murder-of-man-stone-attack-at-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिर्जापुरः युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, पथराव में एसओ का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, पथराव में एसओ का सिर फूटा
टीम डिजिटल,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर के सीखड़ क्षेत्र में एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह चक्काजाम किया। जाम छुड़ाने जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में एसओ का सिर फूट गया। घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई।
कछवा थाना क्षेत्र के पाहो गांव में शुक्रवार शाम शराब पीने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव रविवार देर रात गांव पहुंचा। सोमवार सुबह पाहो के ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। चक्काजाम कर दिया। सूचना पर कछवा थाना के एसओ पुलिसकर्मियो के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जाम हटाने की कोशिश की। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में एसओं का सिर फूट गया। घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई। एसओ को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी के बाद सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समाझा बुझा कर जाम हटवाया। गांव में एहतियातन पीएसी को तैनात कर दिया गया है।