फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: Seven more corona infected in district

मिर्जापुर : महिला समेत दो की मौत के बाद रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सात नये मरीज मिले

Fri, 19 Jun 2020 11:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Seven more corona infected in district
कोरोना वायरस की जांच।

मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात मरीज सामने आए। इनमें से एक वृद्ध महिला सहित दो की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 62 हो गई। इनमें से 40 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 21 हैं।  

विज्ञापन


सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के सात मामले सामने आए। इसमें से एक घंटाघर निवासी युवक है, जो हरियाणा से लौटा था। उसने मंडलीय अस्पताल में 15 जून को जांच कराई थी। वहीं लखनऊ में भर्ती चुनार के पिरल्लीपुर निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई । उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई थी। 

विज्ञापन

इसके अलावा विंध्याचल के बरतर तिराहा निवासी वृद्ध और बावली चौराहा निवासी युवक, सीखड़ के अदलपुरा चौधरी घाट निवासी महिला, नगर के भैंसहिया टोला निवासी युवक  और कछवां के परेड वार्ड स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 

मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी वृद्धा की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। वह 16 जून को वाराणसी जांच कराने गई थी। 17 जून को उसकी मौत हो गई थी। वृद्धा के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed