फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mirzapur riwa route jam more than 36 hour

36 घंटे तक मिर्जापुर रीवा मार्ग रहा जाम, फंसे यात्री खाने-पीने को तरसे

Sun, 16 Apr 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 16 Apr 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
mirzapur riwa route jam more than 36 hour
ड्रमंडगंज घाटी जर्जर सड़क में फंसकर ट्रक खराब होने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
ड्रमंडगंज घाटी के चूनहवा घाट के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक 10 चक्का ट्रक का पहिया   पंक्चर हो जाने से करीब 36 घंटे तक मिर्जापुर रीवा मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन


ड्रमंडगंज घाटी से मध्य प्रदेश के अमला नाला तक लगभग पंद्रह किलोमीटर लगे जाम के चलते दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों का रेला लगा रहा। आवागमन पूरी तरह से ठप होने से जाम में फंसे यात्री एक एक बंदू पानी के लिए परेशान रहे।  
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए तब जाकर शनिवार की रात आठ बजे किसी तरह जाम से निजात मिल पाया। 

मिर्जापुर-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-सात पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में पिछले 36 घंटे से भीषण जाम लगने से लोग हलाकान दिखाई दिए। भीषण जाम लगने से जहां यात्रियों को भोजन, नाश्ता एवं पेयजल के लिए तरसना पड़ा, वहीं मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहे संतरा, अनार, अंगूर आदि फलों से लदे ट्रक भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपती दोपहरिया में प्यास के मारे यात्रियों का बुरा हाल रहा, वहीं जाम लगने से यात्री खाना व नाश्ता के लिए भटकते रहे। जाम लगने के कारण यात्रियों के बीच 40 रुपया लीटर पानी बिका, वहीं अन्य खाद्य सामग्री भी दोगुने भाव में बेचे जा रहे थे।

घाटी की दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों का रेला लग गया, जिससे लोगों को पैदल भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में सवारी बस, ट्रक, जीप, हाईवा, बोलेरो, इंडिका, टाटा मैजिक, क्रेन, ट्रैक्टर आदि वाहनों का रेला लगा रहा।

बता दें कि क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी से मध्य प्रदेश के  बार्डर तक करीब 15 किलोमीटर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुकी है जिसके कारण  रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, बावजूद इसके महकमा लापरवाह बना हुआ है।


ड्रमंडगंज घाटी में लगे भीषण जाम हटवाने के लिए ड्रमंडगंज चौकी इंचार्ज धनंजय पांडेय अपने दल-बल के साथ जाम खुलवाने में लगे रहे और शनिवार की शाम आठ बजे किसी तरह से जाम को खुलवाया जा सका, जिससे जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed