फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur News: Farming, water exploitation is happening on the land of Sirsi reservoir, department unaware

Mirzapur News:सिरसी जलाशय की भूमि पर खेती, हो रहा जलादोहन, विभाग बेखबर

Tue, 21 May 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur News: Farming, water exploitation is happening on the land of Sirsi reservoir, department unaware
सिरसी जलाशय के आधा दर्जन गांव की सैकड़ो बिघा भूमि पर बाहरी किसान खेती कर रहे हैं। जिससे अंधाधून जलाशय का जलादोहन हो रहा है। मजे की बात तो यह कि जहां एक तरफ विभाग पानी का अभाव बताकर सिरसी लिफ्ट कैनाल और सिरसी नहर नहीं खोल रहा है वहीं दूसरी तरफ उससे कहीं ज्यादा जलदोहन कर किसान बांध का पानी उठा कर खेतो की सिंचाई कर रहे हैं। लगातार बांध से कम हो रहे पानी से जल जीवन मिशन को भी पानी के लाले पड़ सकते हैं। जलजीवन मिशन जहां प्रतिदिन दिन दो बार पानी देते रहे। इस समय कभी कभार ही पानी मिल रहा है। बराबर पानी की सप्लाई न किए जाने से पटेहरा ब्लाक के 123 राजस्व गांव के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पानी संकट से जूझ रहे समसदिया, भरेठा, अंतरैला पांडेय, रैकल, रामपुर अतरी, बोदा, तुलसीपुर, अमोई पुरवा, टौवा आदि क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डूब क्षेत्र में हो रही खेती मामले की जांच कराने और सिरसी नहर, सिरसी लिफ्ट कैनाल को चालू कराकर तालाबोंं आदि के भरने की मांग किया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड रामशंकर राजपूत ने कहा जमीन पर पट्टे हुए हैं तो किसान खेती करेंगे ही। अवैध खेती करने वाले किसानों पर सिंचाई विभाग की ओर से मुकदमा भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed