फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur News: DIG's PRO became the police station chief's panic, arrested

Mirzapur News:डीआईजी का पीआरओ बन थानाध्यक्ष का हड़काया, गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 05:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur News: DIG's PRO became the police station chief's panic, arrested
हेलो! मैं लखनऊ सिविल लाइन से डीआईजी का पीआरओ बोल रहा हूं। एक आदमी को थाने पर भेजा हूं। उसका मुकदमा लिख दो। ऐसा ही एक फोन जिगना थानाध्यक्ष को आया। शक होने पर जिगना थानाध्यक्ष ने सर्विलांस के जरिये लोकेशन का पता किया तो पता चला कि फोन करने वाले का लोेकेशन थाने के पास ही है। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी पीआरओ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जिगना थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय को दोपहर में एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह पीआरओ डीआईजी लखनऊ सिविल लाइन से बोल रहा है। एक आदमी थाने पर गया है। उसकी एफआईआर दर्ज कर दो। थानाध्यक्ष को सिविल लाइन डीआईजी बताने पर शक हुआ। छानबीन शुरु की गई। उसकी मोबाइल लोकेशन निकाली गई तो वह जिगना थाने के आस-पास ही थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। छानबीन कर फर्जी पीआरओ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया व्यक्ति राज कुमार निवासी कोराव है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि फर्जी पीआरओ बनने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed