फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: Grandmother and granddaughter died due to diarrhea, many sick in Dadra village, health department team reached

मिर्जापुर: डायरिया से दादी-पौत्री की मौत, ददरा गांव में कई बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Wed, 23 Jun 2021 10:23 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Wed, 23 Jun 2021 10:23 PM IST
सार

गांव में कई लोग डायरिया की गिरफ्त में है। गांव में दो मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की निद्रा टूटी और वहां टीम को भेजकर जरूरी दवाएं और जानकारी लोगाें को दी। 

विज्ञापन
Mirzapur: Grandmother and granddaughter died due to diarrhea, many sick in Dadra village, health department team reached
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समय संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है, इसके बाद भी डायरिया का प्रकोप फैल रहा है। मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ स्थित ददरा गांव में मंगलवार की रात डायरिया से दादी-पौत्री की मौत हो गई। जबकि पुत्र की तबीयत गंभीर है। इसके अलावा गांव में कई लोग डायरिया की गिरफ्त में है। गांव में दो मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की निद्रा टूटी और वहां टीम को भेजकर जरूरी दवाएं और जानकारी लोगाें को दी। 
विज्ञापन


क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश व तेज धूप से जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव में गंदगी से संक्रामक रोग भी पांव-पसार रहे हैं। क्षेत्र में डायरिया ने दस्तक दे दी है। जिससे ददरा गांव के 20 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार की रात ददरा गांव में डायरिया से 70 वर्षीय दादी भगेसरा देवी पत्नी प्रभु राम व उनकी तीन वर्षीय पौत्री आसमा पुत्री अजय की मौत हो गई। अजय की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


ददरा गांव निवासी संगीता, चंद्रावती, हिरावती, लवकुश व राजगढ़ निवासिनी रेखा देवी की डायरिया की चपेट में आने से बीमार है। सभी को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रेखा देवी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संगीत, चंद्रावती व हीरावती का इलाज सीएचसी राजगढ़ में चल रहा है। पूरा गांव डायरिया के चपेट में आ चुका है। कई लोग क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में भी भर्ती हो इलाज करा रहे हैं। दो मौत के बाद विभाग की निद्रा टूटी। सीएचसी प्रभारी डा. डीके सिंह ने पांच सदस्यीय टीम भेजकर गांव में बीमार लोगों की जांच कर दवा वितरित की और उनको पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई रखने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed