फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: Five new corona infected, including doctor, six discharged from hospital

मिर्जापुर : डॉक्टर समेत पांच नए कोरोना संक्रमित, छह को अस्पताल से मिली छुट्टी

Wed, 15 Jul 2020 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Five new corona infected, including doctor, six discharged from hospital
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

मिर्जापुर जिले में लगातार 17वें दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक प्राइवेट डाक्टर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं छह लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। पांच संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266 हो गई है। 113 एक्टिव केस है। अब तक 150 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी पांच कर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को 14 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

पॉजिटिव रिपोर्ट में अमोई चंदईपुर निवासी एक महिला, रामबाग निवासी एक पुरुष, भरुहना चौराहा निवासी एक पुरुष, टीबी कालोनी निवासी मलेरिया विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। वहीं मुजफ्फरगंज निवासी एक प्राइवेट डाक्टर भी कोरोना संक्रमित हैं। तबीयत खराब होने पर वे लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल भर्ती हुए थे। 

स्वस्थ हुए लोगों में महेवा निवासी एक पुरुष, चील्ह के चिंदलिख निवासी एक पुरुष, नगर के भटवा की पोखरी निवासी एक पुरुष, गजिया टोला निवासी एक पुरुष, मुजेहरा चील्ह निवासी एक पुरुष है। वाराणसी में भर्ती मिर्जापुर जिले के एक पुरुष को वहां से डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को हॉट स्पॉट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 319 संदिग्धों का सैंपल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed