फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur army jawan martyred in baramulla terror attack encounter

Baramulla Encounter: शहीद रवि सिंह के बलिदान पर फक्र कर रहे विंध्यवासी, सीएम योगी ने 50 लाख के मदद की घोेषणा की

Tue, 18 Aug 2020 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Aug 2020 09:26 PM IST
सार

  • मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र के गौरा गांव का निवासी थे रवि सिंह
  • वर्ष 2013 में 13 ग्रेनेडियर राष्ट्रीय रायफल में हुए थे भर्ती

विज्ञापन
Mirzapur army jawan martyred in baramulla terror attack encounter
रवि कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सोमवार रात मिर्जापुर जिले का लाल शहीद हो गया। सेना के लोगों और उसके साथियों ने उनके घर पर फोन कर जानकारी दी। इधर, जवान के शहीद होने पर परिवार के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोग शहीद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये मदद की घोषणा की है। साथ ही घर तक पक्की सड़क बनवाई जाएगी।

विज्ञापन


 

Mirzapur army jawan martyred in baramulla terror attack encounter
Baramulla Encounter news in hindi, Encounter started in Kreedi area of Baramulla in North Kashmir, jammu and kashmir news in hindi - फोटो : अमर उजाला

जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रवि कुमार सिंह के पिता ईंट भट्ठा मालिक हैं। रवि दो बहनों में अकेले भाई थे। 2013 में रवि 13 ग्रेनेडियर 29 राष्ट्रीय रायफल, जबलपुर में भर्ती हुए। इस समय तैनाती कश्मीर के बारामुला पटन सेक्टर में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur army jawan martyred in baramulla terror attack encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की शाम को बारामुला में आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों से लोहा लेते हुए रवि सिंह शहीद हो गए। सेना के अधिकारी और रवि के साथियों ने फोन कर घर पर जानकारी दी। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घर तक पक्की सड़क बनवाने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed