फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur accident: one more youth died in the night, the car collided with three bikes

मिर्जापुर हादसा: रात में एक और युवक की मौत, कार ने तीन बाइक में मारी थी टक्कर

Tue, 24 Nov 2020 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Nov 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur accident: one more youth died in the night, the car collided with three bikes
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कार के धक्के से घायल एक और युवक की मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित कर्बला के पास सोमवार रात कार ने तीन बाइकों में धक्का मार दिया था। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी और सात घायल थे। देर रात एक और युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर रात आठ बजे अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को धक्का मार दिया। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। घायलों में तारा देवी(35), ओम प्रकाश(30), जितेंद्र(25), मनोज(30), राजेश कुमार(35), दीपक केसरी(22) और संदीप पटेल(22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसमें संदीप की ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। देर रात जितेंद्र पुत्र रामचन्द्र की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed