फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur 4 web series Ramnagar Square resounds with Lights Camera Action and shooting jams entire day

मिर्जापुर-4 वेब सीरीज: लाइट..कैमरा..एक्शन...से गूंजा रामनगर चौराहा, शूटिंग से पूरे दिन जाम; एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 08 Oct 2025 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 06:32 PM IST
सार

Varanasi Traffic: वाराणसी के रामनगर में जाम के कारण सड़क पर चल रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। चिलचिलाती धूप में खड़ा होना मुश्किल लग रहा था। रेंगते-रेंगते वाहन जब जाम से निकले तो लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Mirzapur 4 web series Ramnagar Square resounds with Lights Camera Action and shooting jams entire day
शहर में सुबह से लेकर शाम तक रेंगते रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: रामनगर दुर्ग के बाहर मंगलवार सुबह से एक वेब सीरीज की शूटिंग होने की वजह से पूरे दिन रामनगर जाम की चपेट में रहा। बीच बाजार दिन में शूटिंग होने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। चंद मिनट की दूरी को तय करने में एंबुलेंस को भी 20 मिनट लग गए। 

विज्ञापन


शूटिंग से जुड़े लोगों ने इस बाबत कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। किले के बाहर लगे होर्डिंग व त्रिमुहानी पर स्थापित प्रतिमा से लोगों ने आशंका जताई कि मिर्जापुर-4 वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। होर्डिंग पर मिस्टर पूर्वांचल बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता लिखा था। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया को बनाया गया है। बीच त्रिमुहानी पर एक प्रतिमा स्थापित कर उसे त्रिपाठी चौक का नाम दिया गया था। शूटिंग के गुड्डू भैया के कुछ शॉर्ट शूट किए गए। दिन में व्यस्त चौराहा पर शूटिंग की अनुमति मिलने पर लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह ने बताया कि अनुमित लेकर फिल्म की शूटिंग हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हुए लोग

शहर में एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कई जगहों पर डायवर्जन, रोक के चलते यातायात का दबाव बढ़ गया था। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं बची, जिस पर लोग जाम में न फंसे हो। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था और एडीसीपी यातायात फोर्स के साथ सड़क पर उतरे, लेकिन तैयारियां धरी की धरी रह गईं। जाम में फंसे लोगों ने यातायात व्यवस्था पर अपनी भड़ास निकाली।

यातायात पुलिस ने सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू किया था। जबकि शहरवासियों को जानकारी पहले नहीं दी गई। सुबह जब लोग अपने काम से निकले तो उन्हें पुलिस ने डायवर्ट वाले मार्ग पर भेजा। सुबह 10 से शाम छह बजे तक लोग जाम से निजात नहीं पा सके। 

सोमवार की शाम को मंडुवाडीह चौराहे से फुलवरिया को जोड़ने वाले मार्ग पर भी जाम लगा। ककरमत्ता फ्लाईओवर से एफसीआई गेट, बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से मंडुवाडीह चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। बनारस स्टेशन से चांदपुर औद्योगिक आस्थान की दूरी तय करने में उद्यमियों को एक घंटे लग गए।

यह भी पढ़ें: जाम ने थाम दी रफ्तार...अफसर सड़क पर, फिर भी व्यवस्था बेपटरी, रेंगते रहे वाहन; एंबुलेंस भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed