फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor girl rape minor girl in chandauli

10 रुपए का लालच देकर किशोर ने मासूम से किया दुष्कर्म, शादी समारोह में गया था परिवार

Fri, 11 May 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 11 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Minor girl rape minor girl in chandauli
छह वर्षीय बेटी को घर में सोता छोड़ परिवार पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में चल गया। घर में कोई नहीं था तो पड़ोस का ही एक किशोर अंदर घुस आया। मासूम तबतक जाग चुकी थी। किशोर ने उसे दस रुपये का का नोट देकर फुसलाकर उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना यूपी के चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र की बस्ती की है। बुधवार की देर शाम अलीनगर क्षेत्र की बस्ती का एक परिवार बुधवार को पास में आयोजित शादी समारोह में गया था। उनकी छह वर्षीय बेटी घर में सो रही थी।
विज्ञापन


बाद में पड़ोस का एक किशोर घर में घुस गया और बालिका को दस रुपये का नोट देकर फुसलाकर उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। माता-पिता घर लौटे तो बालिका की आपबीती सुन तथा उसकी हालत देख घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी बस्ती वालों को हुई तो वे समझौते का दबाव बनाने लगे। गुरुवार की सुबह सूचना पाकर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता के पिता की तहरीर पर बालिका का मेडिकल कराया ।

 

मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed