फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minister surya pratap shahi said Indo Israel Excellence Center will be laid tomorrow in chandauli

Varanasi News: सब्जी उत्पादन में चंदौली का बजेगा डंका, इंडो-इजराइल एक्सीलेंस सेंटर का शिलान्यास कल

Sun, 07 Aug 2022 02:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 02:49 PM IST
सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने  कहा कि भारत और इजराइल के सहयोग से चंदौली जिले में एक शानदार अनुसंधान संस्थान बनाने जा रहे हैं। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। 

विज्ञापन
Minister surya pratap shahi said Indo Israel Excellence Center will be laid tomorrow in chandauli
प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान के कटोरे में रूप में विख्यात चंदौली जिले का सब्जी उत्पादन में डंका बजेगा। इसके लिए इजराइल के सहयोग से एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास सोमवार को होगा। यह जानकारी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत और इजराइल के सहयोग से चंदौली जिले में एक शानदार अनुसंधान संस्थान बनाने जा रहे हैं। इससे वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के किसानों को बड़ा लाभ होगा। इस संस्थान में किसानों को सब्जियों के वितरण के साथ ही खेती के तौर तरीकों को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसकी वजह से किसान आर्थिक तौर पर समृद्ध होंगे।  खेती- किसानी के आधुनिकतम तरीकों का प्रयोग करके किसान बेहतर उपज हासिल कर विदेशों को भी अपनी सब्जियां निर्यात कर सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की उत्तर प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार के एजेंडे में किसान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 31 जुलाई को पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त जारी की गई है। 2.60 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। जिसमें वाराणसी के दो लाख से अधिक किसान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-केवाईसी का काम चल रहा है। उसके लिए कृषक भूमि का जोड़ा जा रहा है। अब तक 1.70 करोड़ किसानों को जोड़ा जा चुका है। अगस्त माह के बाद जिन लोगों का केवाईसी नहीं होगा उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अभी 162 किसानों को सोलर पंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका यात्रा पर मोटे अनाज के महत्व को रखा जिसपर तमाम देशों ने सहमति जताई। भारतीय कृषि पद्धति को बढ़ाने के लिए केमिकल फर्टिलाइजर को कम किया जाए। जिससे पानी और भूमि को बचाया जाए। कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed