{"_id":"6707a1b74a22bc0f3a09654c","slug":"minister-sanjay-nishad-said-nishad-party-has-staked-claim-on-two-seats-in-the-up-assembly-by-election-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मंत्री संजय निषाद बोले, यूपी विधानसभा उपचुनाव में निषाद पार्टी की दो सीटों पर दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मंत्री संजय निषाद बोले, यूपी विधानसभा उपचुनाव में निषाद पार्टी की दो सीटों पर दावेदारी
Thu, 10 Oct 2024 03:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:16 PM IST
सार
वाराणसी में निषाद पार्टी की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक को यूपी के मंत्री संजय निषाद ने संबोधित किया। बैठक में आने वाले चुनाव में एनडीए और निषाद पार्टी को कैसे जीत मिले इस पर चर्चा की गई और बैठक से बाहर निकलकर संजय निषाद ने कहा कि उपचुनाव में निषाद पार्टी दो सीट मांग रही है। जिसमें मझवां और कटेहरी सीट को लेकर बात रखी है इसके साथ ही ये भी कहा कि एनडीए दस सीटों पर चुनाव लड़कर जीतेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में मंत्री संजय निषाद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यूपी के मंत्री संजय निषाद ने वाराणसी में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक की और बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
संजय निषाद ने इस दौरान बातचीत में उपचुनाव को लेकर कहा कि मझवां और कटेहरी सीट को लेकर निषाद पार्टी ने दावेदारी की है।
कहा उपचुनाव में कटेहरी और मझवा सीट मांग रहे हैं और 10 सीटों पर एनडीए चुनाव लड़कर जीतेगी।
संजय निषाद ने हरियाणा जीत पर कहा कि ये जीत कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है।