फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State for Tourism laid the foundation stone of Tubewell

पर्यटन राज्य मंत्री ने किया ट्यूबवेल का शिलान्यास

Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Tourism laid the foundation stone of Tubewell
शहर दक्षिणी के विधायक व पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को पियरीकला वार्ड का निरीक्षण किया। तीन घंटे पैदल भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर निगम, जल निगम के अधिकारियों के साथ छोटी-छोटी समस्याओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने 24 लाख रुपये से बाग बरियार सिंह, गुलाबो माता मंदिर, निहाला पार्क, मदन कान्वेंट स्कूल, आनंद शिशु विहार में चौका रिसेटिंग का कार्य कराने की बात कही। नागरी नाटक मंडली के पास सीवर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि गलियों के उखड़े पत्थर, गली पिट, चैंबरों को ठीक कराया जाए। मंत्री ने कहा कि पैसे की कमी होगी उसे विधायक निधि से पूरा कराएंगे। उधर, पर्यटन राज्य मंत्री ने नवापुरा वार्ड में मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 33.30 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल का निर्माण होगा। इससे 250 घरों में जलापूर्ति होगी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और अधिकारियों को पानी, बिजली आदि की समस्याएं दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed