फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State for Railways paid a gift to Purvanchal, new train from Ghazipur to Mumbai

रेल राज्यमंत्री ने पूर्वांचल को दिया तोहफा, गाजीपुर से मुंबई के लिए चली ट्रेन

Fri, 21 Apr 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Railways paid a gift to Purvanchal, new train from Ghazipur to Mumbai
manoj sinha - फोटो : अमर उजाला

रेल एवं संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने जनपदवासियों को कई सौगातें दीं। रेलवे परिसर में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 19042/19041 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


उक्त ट्रेन यहां से जौनपुर के रास्ते मुंबई को जाएगी। ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। रेल राज्यमंत्री जैसे ही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उपस्थित जनसमूह ने जोरदार नारेबाजी की और मनोज सिन्हा का स्वागत किया।
विज्ञापन


गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बने नए उपरिगामी पैदल पुल, दो स्वचालित सीढ़ियों सहित स्टेशन पर बने नि:शुल्क शौचालय का भी लोकार्पण किया। इस बीच पूरे स्टेशन परिसर को फूल-मालाओं से सजाया और संवारा गया था। गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रवाना होने से पूर्व लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से जैसे ही रेल राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई ट्रेन गंतव्य के लिए चल पड़ी। कार्यक्रम के दौरान रेल राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में पूरे पूर्वांचल की रेलवे को आधुनिक बनाने का काम चल रहा है। पूर्वांचल के रेलवे ट्रैक को और आधुनिक किया जाएगा, जिससे और गाड़ियां इस रूट पर बढ़ाई जा सकें।

कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसी कोई भी रेलवे लाइन नहीं बची है, जिसके विद्युतीकरण और दोहरीकरण का कार्य स्वीकृत न हुआ हो। वाराणसी से लेकर छपरा तक के विद्युतीकरण और दोहरीकरण का कार्य तीन वर्ष के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। दोहरीकरण का कार्य औड़िहार से सारनाथ तक पूरा हो चुका है।

छपरा-बलिया भी समाप्ति के कगार पर है। अब बलिया से गाजीपुर के बीच का काम तेजी से किया जाएगा। कहा कि गाजीपुर गंगा नदी पर बन रहा रेल कम रोड ब्रिज का काम भी तीन साल के भीतर पूरा होगा। यह देश का पहला पुल होगा, जो मात्र तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा।
 

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नई ट्रेन

Minister of State for Railways paid a gift to Purvanchal, new train from Ghazipur to Mumbai
new train for Mumbai - फोटो : अमर उजाला

रेल राज्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में 1600 करोड़ से ज्यादा रुपये गाजीपुर में विभिन्न सुविधाओं के लिए खर्च किए गए हैं। रेल राज्यमंत्री श्री सिन्हा ने समस्त जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह सब आपकी सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। युवा बीजेपी नेता विशाल सिंह ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए रेल राज्यमंत्री का आभार जताया। समारोह का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ पीआरओ संजय यादव ने किया। 

उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस 20 अप्रैल को गाजीपुर सिटी से 11 बजे प्रस्थान कर औैड़िहार से 12 बजे, डोभी से 12.26 बजे, जौनपुर से 13.20 बजे छूटकर मडियाहूं पहुंचेगी।

इसके बाद जंघई, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, इटावा दूसरे दिन समसाबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, महावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, रतलाम, बड़ौदा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी तथा विरार स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस 23.05 बजे पहुंचेगी।

नियमित गाड़ी संख्या 19041 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विरार, वापी, बलसाड, सूरत, भरूच, बड़ौदा, रतलाम, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीर जी, हिंडौन सिटी, बयाना, आगरा कैंट, समसाबाद टाउन, इटावा, तीसरे दिन कानपुरसेंट्रल, इलाहाबाद, जंघई, मडियाहूं स्टेशनों पर रूकते हुए जौनपुर से 7.45 बजे, डोभी से 8.18 बजे तथा औड़िहार से 8.43 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 9.30 पहुंचेगी।


वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी संख्या 19042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को गाजीपुर सिटी से 17.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 18.22 बजे, डोभी से 18.46 बजे, जौनपुर से 19.40 बजे छूटकर मड़ियाहूं,जंघई, दूसरे दिन इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, इटावा, समसाबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, हिंडौन सिटी, श्रीमहावीर जी, गंगापुर सिटी पहुंचेगी।

इसके बाद सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, रतलाम, तीसरे दिन बड़ौदा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी तथा विरार स्टेशनों पर रुकते हुये बांद्रा टर्मिनस 7.50 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी की संरचना में जेनरेटर यान के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 03 तथा पैंट्रीकार का 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed