{"_id":"5e3c21be8ebc3ee5db0e2a57","slug":"minister-of-state-for-food-and-supplies-raided-a-rice-mill-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री, मिर्जापुर के राइस मिल में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मोड में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री, मिर्जापुर के राइस मिल में मारा छापा
Thu, 06 Feb 2020 07:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री ने एक राइस मिल में छापा मारा। मिल में एकत्र धान के बोरों की गिनती की जा रही है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में पथरहिया-पड़रा मार्ग स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल पर गुरुवार को प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी ने छापेमारी की। आपूर्ति विभाग विभाग के निरीक्षक और कर्मचारी धान के बोरों की गिनती कर रहे हैं।
विज्ञापन
धान को लेकर जिले में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, यह भी बताया जाता है कि इससे पहले मिल में कई मजदूरों की मौत भी हो चुकी है जो हादसा बताया जाता रहा है।
विज्ञापन