फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State for Defense and Tourism ajay bhatt will come on two day tour today,

Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री, कल आयुर्योग एक्सपो में लेंगे भाग

Fri, 24 Feb 2023 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 11:24 AM IST
सार

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट दो दिवसीय दौरे पर आज शाम वाराणसी आएंगे। कल काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद  बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयुर्योग एक्सपो में भाग लेंगे

विज्ञापन
Minister of State for Defense and Tourism ajay bhatt will come on two day tour today,
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट आज शाम 6:30 बजे वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से वे 39 जीटीसी चले जाएंगे। वहां कुछ देर विश्राम के बाद सर्किट हाउस में रात आठ बजे पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। 39 जीटीसी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 9:35 बजे 39 जीटीसी के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 9:50 बजे काशी सैनिक सदन 39 जीटीसी में एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात करेंगे। 11:30 बजे बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयुर्योग एक्सपो में भाग लेंगे। शाम 4:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed