{"_id":"675fb38f88ebf464d801f665","slug":"minister-of-state-for-cooperation-jps-rathore-said-rahul-and-sonia-gandhi-anxious-to-become-pm-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री जेपीएस राठौर का तंज: राहुल गांधी और सोनिया गांधी पीएम बनने के लिए बेचैन, संभल मामले पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री जेपीएस राठौर का तंज: राहुल गांधी और सोनिया गांधी पीएम बनने के लिए बेचैन, संभल मामले पर कही ये बात
Mon, 16 Dec 2024 10:29 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:29 AM IST
सार
सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संभल मामले में विरोध ठीक नहीं है। देश में सबको बराबर अधिकार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने गंगा पूजन किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी दौरे पर आए सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पीएम बनने के लिए राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी बेचैन हैं। राहुल गांधी अपनी चिंता करें। संभल मामले में विरोध ठीक नहीं है। देश में सबको बराबर अधिकार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मायावती के वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव करने से समय की बर्बादी होती है। आदित्य ठाकरे गाली देने वालों की गोद में बैठे थे और उसी का दूध पी रहे थे। वे अपने पिताजी को समझाएं। वीर सावरकर के योगदान को हम नमन करते हैं।
विज्ञापन
सहकारिता राज्यमंत्री ने रविवार को बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, नदेसर के नवनिर्मित मुख्य द्वार, सहकारी वाटिका एवं कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। सहकारी वाटिका में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर मुख्य कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा बीएचयू मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन