फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State enumerated the benefits of GST reform to the traders.

Varanasi News: राज्यमंत्री ने व्यापारियों को गिनाए जीएसटी सुधार के फायदे

Tue, 30 Sep 2025 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Minister of State enumerated the benefits of GST reform to the traders.
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सोमवार को विशेश्वरगंज किराना मंडी, भदैनी, सोनारपुरा, शिवाला क्षेत्र के व्यापारियों से मिलकर उन्हें जीएसटी में हुए बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी से जुड़े पोस्टर भी लगाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जरूरत की वस्तुओं पर कर दरों में भारी कटौती की गई है। खाद्य पदार्थ, खाने-पीने की चीजें और शैक्षिक सामग्री पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि उपकरण, खाद और बीज पर भी केवल 5 प्रतिशत जीएसटी किया गया है। जबकि रोटी, कपड़ा, मकान से जुड़ी कई वस्तुएं कर मुक्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 2017 से जीएसटी लागू है पहले देश में 17 प्रकार के स्थानीय टैक्स और शेष 13 प्रकार के सेंट्रल टैक्स जैसे एक्साइज, कस्टम, वैट लगते थे। जिनकी कुल संख्या 30 से अधिक थी। जनसंपर्क के दौरान राज्यमंत्री के साथ मनोज पांडेय, डॉ. हरदत शुक्ला, अरुण पांडेय, सोनारपुरा- शिवाला, भदैनी बाजार में गोकुल शर्मा, सौरभ पाठक, गीता शास्त्री, प्रिंस द्विवेदी समेत कई मौैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed