फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minister

दुकानों के खोलने के सुझावों पर राज्यमंत्री सहमत

Tue, 12 May 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
minister
वाराणसी। राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के संग सोमवार की देर शाम को महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के तहत चर्चा हुई। इसमें कई सुझावों पर मंत्री सहमत हुए। इस संबंध में मंगलवार को कमिश्नरी में जनप्रतिनिधियों और समस्त व्यापार मंडल से वार्ता करने का निर्णय भी लिया गया। संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने कहा कि ईद पर्व पर कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र, कास्मेटिक, जूता-चप्पल, टेलरिंग कारोबार को छूट मिलनी चाहिए। इससे व्यापारियों और ईद की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी राहत होगी। वहीं वाणिज्यिक व औद्योगिक विद्युत शुल्क में लॉकडाउन की अवधि का फिक्स डिमांड चार्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र व महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि आगामी दो से तीन वर्षों के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा खुदरा व्यापारी को सभी श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधित कानून के अनुपालन से मुक्त कर देना चाहिए। सुझाव से राज्यमंत्री सहमत हुए। बैठक में अनुज डिडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, राहुल मेहता, यूआर सिंह, अजय गुप्ता, पंकज अग्रवाल, रवि सर्राफ आदि 40 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed