फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister Anil Rajbhar will soon meet the Chief Minister with the Gond delegation

Varanasi News: गोंड प्रतिनिधिमंडल के साथ जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे मंत्री अनिल राजभर

Tue, 03 Jun 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Minister Anil Rajbhar will soon meet the Chief Minister with the Gond delegation
गोंड आदिवासी प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में बोले-कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पटेल धर्मशाला तेलियाबाग में सोमवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से गोंड आदिवासी प्रबुद्ध जन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह जल्द ही गोंड प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे और एक सख्त शासनादेश लागू करवाएंगे। शासनादेश का पालन न करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोंड आदिवासी शासनादेश के बावजूद अपनी पहचान और जाति प्रमाणपत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 1891 से अब तक की जनगणना में गोंड जाति अंकित है, और केंद्र व राज्य सरकारों के राजपत्रों में भी इसका उल्लेख है, ऐसे में यह कहना गलत है कि गोंड जाति नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बहराइच के पूर्व सांसद अक्षयबर गोंड ने उच्चतम न्यायालय के माधुरी पाटिल मामले का हवाला देते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था का भी सम्मान नहीं करता। उन्होंने नए शासनादेश की आवश्यकता पर बल दिया। सभा में सूर्य कुमार गोंड, अमरनाथ गोंड, रामजी नेताम गोंड, संजय गोंड, जगजीवन नायक, निधि गोंड आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता विधायक विनय प्रकाश गोंड ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष मनोज गोंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed