{"_id":"639da72cf2fe2525e2579f89","slug":"mini-nrc-will-be-helpful-in-fighting-malnutrition-in-varanasi-every-chc-facility-will-be-available","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कुपोषण से जंग में मददगार बनेगा मिनी एनआरसी, जिले के हर सीएचसी में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कुपोषण से जंग में मददगार बनेगा मिनी एनआरसी, जिले के हर सीएचसी में मिलेगी सुविधा
Sat, 17 Dec 2022 04:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Dec 2022 04:55 PM IST
सार
सीएचसी स्तर पर मिनी एनआरसी खुलने से जहां दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित एनआरसी पर दबाव कम होगा। वहीं, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को उनके घर के पास ही जांच और भर्ती की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
कुपोषण से जंग
- फोटो : PTI
विस्तार
बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से वाराणसी जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मिनी एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र ) खोला जाएगा। पांच- पांच बेड के एनआरसी में बच्चों को भर्ती करने के साथ ही उनकी जांच और इलाज की भी पूरी सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनके इलाज और जांच के लिए दीनदयाल अस्पताल परिसर में 20 बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र चल रहा है। संख्या अधिक होने की वजह से कुपोषित बच्चों के इलाज में परेशानी होती थी। अब सीएचसी स्तर पर मिनी एनआरसी खुलने से जहां दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित एनआरसी पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
वहीं, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को उनके घर के पास ही जांच और भर्ती की सुविधाएं मिल सकेंगी। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में तीन और ग्रामीण इलाकों के 9 सीएचसी में मिनी एनआरसी खोला जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन