{"_id":"5e39b589250c17191837a5f1","slug":"millions-of-gold-recovered-from-the-pants-of-a-passenger-at-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री की पैंट से लाखों का सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री की पैंट से लाखों का सोना बरामद
Tue, 04 Feb 2020 11:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरामद सोना
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकाक से वाराणसी आने वाले इंडिगो के विमान 6ई 98 से पहुंचे दो यात्रियों के पास से 11 लाख 44 हजार से अधिक रुपए का सोना बरामद हुआ है। जिसमें 1 यात्री अपने पैंट में 118 ग्राम सोना छुपाकर लाया था, जबकि दूसरा यात्री 163 ग्राम सोने का आभूषण बनवाकर लाया था।
विज्ञापन
बताते चलें कि दोनों यात्री बैंकॉक से वाराणसी आने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई98 से वाराणसी पहुंचे थे। विमान से उतरने के बाद मुख्य टर्मिनल भवन में कस्टम जांच के दौरान कस्टम टीम ने उनके पास से सोना बरामद किया। रात तक दोनों यात्रियों से पूछताछ चलती रही है।
विज्ञापन