{"_id":"6a3aedff5d803e0398086bb2","slug":"milk-trader-killed-after-being-hit-by-a-scorpio-thrown-15-feet-away-varanasi-news-c-20-vns1056-1440304-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दुग्ध व्यवसायी की मौत, 15 फीट दूर जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दुग्ध व्यवसायी की मौत, 15 फीट दूर जा गिरा
विज्ञापन
कटहलगंज चौराहे पर हुआ हादसा, स्कार्पियो चालक भागा, नंबर प्लेट मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहलगंज चौराहे पर मंगलवार भोर में स्कॉर्पियो की टक्कर से दुग्ध व्यवसायी काशीनाथ यादव (53) की मौत हो गई। टक्कर के बाद काशीनाथ 15 मीटर दूर जाकर गिरा। स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हालांकि वाहन का नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर जाने पर उसे पुलिस ने कब्जे में लिया। उधोरामपुर महदेवा निवासी काशीनाथ यादव सुबह 4.40 बजे अपनी बाइक से पशुओं को देख निकले थे। इसी दौरान मुनारी की ओर से मोहाव की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि काशीनाथ रमदतपुर बेनीपुर में गाय-भैंस का तबेला संचालित कर दूध सप्लाई करते थे। 15 दिन बाद अपने घर लौटे थे और भोर में पशुओं की देखरेख के लिए निकले थे। पत्नी विमला देवी, माता प्रभावती देवी, पुत्र आलोक यादव व अशोक यादव, बेटियां अनु व अनीता, भाई तीर्थराज यादव समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर मिले नंबर प्लेट के आधार पर स्कॉर्पियो एवं उसके चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।