फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Midnight Dorda execution this incident

ट्रांसफर होने के बाद भी दो दिन तक रूका रहा दरोगा, आधी रात इस वारदात को दिया अंजाम

Sun, 09 Sep 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 09 Sep 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Midnight Dorda execution this incident
demo pic
यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठा है। आरोप है कि दरोगा का ट्रांसफर होने के बाद भी दो दिन रूका रहा। इस दौरान उसकी मिलीभगत से जो हुआ वह हैरान करने वाला है। पुलिस चौकी के सामने 25 मीटर पर घटना होती रही और पुलिस मौन रही। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में अलग अलग तरह की बातें हो रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित जब शिकायत करने पहुंचा तो दरोगा ने डांटकर भगा दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता जुट गए और हंगामा खड़ा हो गया। प्रभारी एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले का है। 
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस निवासी राजेंद्र गुप्ता की सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सामने मिठाई की दुकान है। मकान मालिक और राजेंद्र के बीच दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक ने सिविल लाइंस चौकी के दरोगा वीरेंद्र यादव की मिलीभगत से शुक्रवार की देर रात जेसीबी लगा कर मिठाई की दुकान को ढहवा दिया। चौकी के सामने देर रात जेसीबी लगा कर दुकान गिराई जाती रही पर कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

पीड़ित पहुंचा शिकायत करने तो दरोगा ने डांटकर भगाया

Midnight Dorda execution this incident
demo pic
राजेंद्र और उसके परिवार ने पुलिस चौकी में जा शिकायत की तो वहां मौजूद दरोगा वीरेंद्र यादव ने उन्हें डांट कर भगा दिया। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व दरोगा वीरेंद्र यादव का ट्रांसफर जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ चौकी प्रभारी पद पर हो गया था।

शुक्रवार की शाम को वीरेंद्र यादव ने अपनी यहां से रवानगी भी करवा ली पर वे रात को यहीं पर जमे रहे। दुकान ढह जाने के बाद वे रवाना हो गए। राजेंद्र ने पूरे प्रकरण का आडियो और तहरीर अधिकारियों को दी है।

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने राजेंद्र की दुकान की मरम्मत करवाकर नया टिनशेड रखवा दिया। वहीं एसपीसिटी/प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हुई है। दुकान यथावत करवा दी गई है।

सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच से ही पता चलेगा कि दरोगा वीरेंद्र यादव ने अपनी रवानगी के बाद ऐसा क्यों किया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed