{"_id":"5e6a6cf48ebc3ea4c97b91b3","slug":"middle-man-on-railway-track-to-commit-suicide-in-family-feud-driver-stopped-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर अधेड़, चालक ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह में जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर अधेड़, चालक ने रोकी ट्रेन
Thu, 12 Mar 2020 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जमुवा में जान देने के लिए ट्रेन के सामने अचानक एक अधेड़ को देख चालक को ब्रेक लगाना पड़ा। हालांकि इससे अधेड़ की जान तो बच गई, लेकिन उसके हंगामे से काफी देर तक ट्रेन खड़ी ही रही। पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम मुंबई से वाराणसी आ रही कामायनी एक्सप्रेस जैसे ही परसीपुर स्टेशन से आगे बढ़ी, जमुवा गांव के पास बीच ट्रैक पर एक अधेड़ को देख चालक ने ट्रेन रोक दी। बताया जा रहा है कि काफी समय तक हॉर्न देने के बाद भी अधेड़ नहीं हटा तो चालक ने परसीपुर स्टेशन पर सूचना दी। स्टेशन से दौड़ते हुए दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अधेड़ को हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह अपनी जान देने पर अड़ा था।
विज्ञापन
इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और अधेड़ को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो पाई। इससे ट्रेन 20 मिनट से अधिक समय तक जमुवा में गांव के पास ही खड़ी रही। बताया जा रहा है कि जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी रामजीत यादव (55) का परिवार में विवाद हो गया था। उसी क्षुब्ध होकर वह जान देने चला आया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन