फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Campus will renovation by budget of 23 crore rupees

MGKVP: काशी विद्यापीठ की बदलेगी सूरत, 23 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च कर संवारा जाएगा कैंपस

Tue, 12 Mar 2024 02:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला वाराणसी
अमर उजाला वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर को संवारने के लिए 23 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यापीठ परिसर को संवारने को लेकर विद्यापीठ के पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2023-24 और अनुमानित आय-व्यय वर्ष 2024-25 को अनुमोदित किया गया। 

विज्ञापन
MGKVP Campus will renovation by budget of 23 crore rupees
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वित्त समिति की बैठक प्रशासनिक भवन सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में हुई। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2023-24 और अनुमानित आय-व्यय वर्ष 2024-25 को अनुमोदित किया गया।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो करोड़ 35 लाख की बचत हुई, वहीं वर्ष 2023-24 में 18 करोड़ 92 लाख और वर्ष 2024-25 में 44 करोड़ 34 लाख रुपयों का घाटा होने की संभावना है। विद्यापीठ परिसर में भवनों के निर्माण तथा अन्य पूंजीगत मदों में वर्ष 2023-24 में 10 करोड़ 95 लाख तथा 2024-25 में 12 करोड़ 34 लाख रुपये का प्रावधान पारित किया गया है।
विज्ञापन

 

बैठक में विद्यापीठ की वर्ष 2022-23 की बैलेंस शीट को भी अनुमोदित किया गया। बैठक में अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन गोविंद सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. बृज किशोर त्रिपाठी, आर.पी. सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed