MGKVP Admission 2025: काशी विद्यापीठ में कल से पांच दिन चलेगी बीए की काउंसिलिंग, बुलाए गए 1500 अभ्यर्थी
MGKVP: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 1500 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। कल से प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय में बीए की कुल 1650 सीट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए मंगलवार से काउंसिलिंग शुरू होगी। पांच दिन तक चलने वाली काउंसिलिंग में 1100 सीट के लिए 1500 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। खास बात यह है कि काउंसिलिंग स्थल पर ही अभ्यर्थियों की फीस जमा होने के साथ ही लाइब्रेरी कार्ड और प्रोविजनल परिचय पत्र भी बन जाएगा।
विश्वविद्यालय में बीए की कुल 1650 सीट हैं। इसमें 1100 रेगुलर सीट है जबकि 550 पेड सीट है। पहले बीए की काउंसिलिंग की तिथि 12 से 19 जुलाई तक तय की गई थी। इसके बाद तिथि में बदलाव करते हुए 15 से 19 जुलाई तक करवाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार से होने वाली काउंसिलिंग की प्रक्रिया वाणिज्य एवं प्रबंधशास्त्र संकाय में करवाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें; हिंदू आचार संहिता: दहेज पर रोक, मृत्युभोज में सिर्फ 13 लोग; शादी की फिजूलखर्ची रोकने की खास व्यवस्था
प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि हर दिन 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। नियमानुसार उनकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, उनको अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, सभी की एक सेट फोटो कॉपी, 06 पासपोर्ट साइज फोटो, अपनी जाति प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर आना होगा।
काउंसिलिंग वाले दिन ई-मेल पर भेजे गये लिंक के माध्यम से गेट पास डाउनलोड कर वाणिज्य संकाय भवन में सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना है। प्रो. कामिल ने कहा कि बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पेटीएम, गूगल पे, डेबिट कार्ड, यूपीआई) से जमा करना होगा। बताया कि नकद शुल्क जमा नहीं होगा।