फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKV: Girls students of Kashi Vidyapeeth hoisted the flag, 85 girls in top 10 merit list of convocation

MGKV: काशी विद्यापीठ की छात्राओं ने फहराया परचम, दीक्षांत की टॉप 10 मेरिट सूची में 85 छात्राएं

Tue, 07 Nov 2023 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Nov 2023 01:05 PM IST
सार

बीए तृतीय वर्ष की टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर उजाला यादव, दूसरे पर श्रेयांश कुमार गुप्ता और कविता मौर्या का नाम है। तीसरे नंबर पर मधु हैं। बाकी के सात स्थानों पर भी छात्राएं हैं। बीएससी, बीकाॅम, बीए ऑनर्स, बीएफए, बीएससी कृषि और बीएड में टॉप थ्री में छात्राओं का ही कब्जा है।

विज्ञापन
MGKV: Girls students of Kashi Vidyapeeth hoisted the flag, 85 girls in top 10 merit list of convocation
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है। 28 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में स्नातक पाठ्यक्रम की टॉप टेन सूची में 85 छात्राएं और 27 छात्र हैं। बीएड की टॉप टेन सूची में 12 छात्राओं का दबदबा है।

विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष की टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर उजाला यादव, दूसरे पर श्रेयांश कुमार गुप्ता और कविता मौर्या का नाम है। तीसरे नंबर पर मधु हैं। बाकी के सात स्थानों पर भी छात्राएं हैं। बीएससी, बीकाॅम, बीए ऑनर्स, बीएफए, बीएससी कृषि और बीएड में टॉप थ्री में छात्राओं का ही कब्जा है। बीएससी में पहले स्थान पर श्रेया त्रिपाठी, दूसरे नंबर पर अंजली सिंह और तीसरे स्थान पर शिवानी सिंह हैं। बीकॉम में पहले नंबर पर इशिका, दूसरे नंबर पर अमीषा श्रीवास्तव, तीसरे नंबर पर अनन्या सिंह, बीकॉम ऑनर्स में श्रेयांश जैन, दूसरे नंबर पर श्रुति सिंह, और तीसरे नंबर पर स्नेहा सिंह, बीए आनर्स में पहले स्थान पर तृप्तिका बनर्जी, दूसरे स्थान पर रिद्धिमा सिंह और तीसरे नंबर पर प्रिया रंजन, बीम्यूज में पहले स्थान पर भाविका जैन, दूसरे नंबर पर रवि प्रकाश गौतम और तीसरे नंबर पर श्रेया श्रीवास्तव हैं। बीएफए में पहले नंबर पर जयश्री डे पुरकायस्था, दूसरे नंबर पर आयुषी आर्या, तीसरे नंबर पर नेहा कुमारी, बीएससी कृषि में पहले स्थान पर अंकिता सिंह, दूसरे स्थान पर मीनाक्षी पटेल व तीसरे नंबर पर अंकिता उपाध्याय, बीएड में पहले नंबर पर श्रेया गुप्ता, दूसरे स्थान पर प्रिया उपाध्याय और तीसरे स्थान पर काजल यादव हैं। एलएलबी में संजना उपाध्याय पहले स्थान, स्वप्निल कुमार दूसरे और प्रशांत कुमार सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक पाने वाले टॉप टेन छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा के भूतपूर्व, बैक और अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेरिट लिस्ट में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। अंक व श्रेणी सुधार के छात्र-छात्राओं के अंक घटाकर मेरिट लिस्ट बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. दुर्ग सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि

काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को होगा। पहले 24 नवंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से तिथि परिवर्तित करने के बाद 28 नवंबर की तारीख नियत की गई है। 45वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दुर्ग सिंह चौहान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed