फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mewar turmeric will be applied to Baba Vishwanath in Varanasi today

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ को आज लगेगी मेवाड़ की हल्दी : नागा सन्यासी करेंगे अर्पण, जाने क्या होगा खास

Mon, 24 Feb 2025 11:08 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 11:08 AM IST
सार

काशी में आज विशेष आयोजन की तैयारी है। आज बाबा विश्वनाथ को हल्दी लगने वाली है। शाम छह बजे नागा सन्यासी मणिकर्णिका घाट से मेवाड़ की हल्दी लेकर टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास की ओर डमरू बजाते निकलेंगे और बाबा को अर्पित करेंगे। उसके बाद हल्दी की रस्म निभाई जाएगी।

विज्ञापन
Mewar turmeric will be applied to Baba Vishwanath in Varanasi today
महंत आवास पर मौजूद बाबा विश्वनाथ और माता गौरा की चल प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी में आज से महादेव के विवाहोत्सव की हल्दी का कार्यक्रम शुरू होगा। इस बार आयोजन खास है क्योंकि एक ओर महाकुंभ से नागा सन्यासियों का काशी में नगर प्रवेश हुआ है दूसरी ओर महंत आवास पर होने वाले कार्यक्रम की शोभा और विशेष होने वाली है। श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के साधू सन्यासी नागा दिगम्बर खुशहाल भारती के नेतृत्व में नागा सन्यासी इस बार मेवाड़ की हल्दी बाबा को अर्पित करेंगे।

विज्ञापन


पहले शाम छह बजे मणिकर्णिका घाट से डमरू बजाते यात्रा निकाली जाएगी और टेढ़ी नीम महंत आवास पर पहुंचकर नागा साधु महादेव को अपने द्वारा लाई गई भेंट अर्पण करेंगे। महिलाएं गीत गाएंगी और हल्दी की रस्म अदा होगी। इसके साथ ही भोलेनाथ और माता गौरा के लिए भी इस बार खास परिधान और इसके साथ ही आभूषण लाया गया है जो मेवाड़ के रंग में रंगा होगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि फाल्गुन मास की कृष्णपक्ष की चतुर्दशी पर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह के पूर्व उत्सव का क्रम आज से विश्वनाथ मंदिर के टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर शुरू हो जाएगा। बाबा के रजत विग्रह के समक्ष हल्दी तेल के लोकाचार में काशीवासियों के साथ ही महाकुम्भ से लौटे साधु-संन्यासी भी शामिल होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संध्याबेला में शिव को हल्दी लगाई जाएगी। गवनहारिनों की टोली जुटेगी। यह रस्म विश्वनाथ मंदिर के पूर्व मंहत डॉ. कुलपति तिवारी के निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी मोहिनी देवी के सानिध्य में पुत्र पं. वाचस्पति तिवारी निभायेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed