फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mercury rises above 36 degrees and scorching sun in Purvanchal

पूर्वांचल में मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सच, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल 

Fri, 12 Mar 2021 05:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Mar 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Mercury rises above 36 degrees and scorching sun in Purvanchal
भीषण धूप ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

मार्च महीने में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता जा रहा है, धूप भी उतनी ही तीखी होती जा रही है। यहीं कारण है कि गर्मी भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इधर, शुक्रवार को भी दिन में धूप बहुत तेज रही। लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल छा गए और कुछ जगहों पर बूंदाबादी भी हुई। हालांकि इस दौरान गर्मी भी अन्य दिनों की तरह अधिक रही। इधर, पारा भी 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जिस तरह से मौसम का मिजाज बना है, उससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस होने लगी है। मार्च महीने में औसतन तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान इस समय 36 डिग्री हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस की जगह गुरुवार को 36.6 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम भी 19.1 से बढ़कर 19.7 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो दिन में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा में नमी के साथ बादल छाए रहने के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed