फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mercury Hits 42 Degrees in varanasi Silence Prevails Ganga Ghats Roads Sizzle Third Hottest City of up

काशी का पारा 42.8 डिग्री: गंगा और घाटों पर सन्नाटा...तप रहीं सड़कें, यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर; अलर्ट जारी

Thu, 16 Apr 2026 06:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Apr 2026 06:02 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी शहर में रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात गर्म हवा भी चल रही है, जो अक्सर मध्य गर्मी के दौर में देखी जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में पारा 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अगले एक सप्ताह तक बारिश या बादल की आशंका नहीं है।

विज्ञापन
Mercury Hits 42 Degrees in varanasi Silence Prevails Ganga Ghats Roads Sizzle Third Hottest City of up
वाराणसी में तपती गर्मी के बीच घाटों पर सन्नाटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: पछुआ हवा थमने के बाद बैसाख की गर्मी ने अब झुलसाना शुरू कर दिया है। बुधवार को वाराणसी में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री नीचे चला गया था, लेकिन अब अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई और शाम छह बजे तक उसकी चुभन बनी रही। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। खासतौर पर गंगा घाटों पर भी भीड़ में भारी कमी देखी गई। बोटिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या भी हर दिन की तुलना में आधी से कम रही। भीषण गर्मी के चलते पर्यटक होटल से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर भी सन्नाटा

दिन के समय भवनों और सड़कों से निकलती गर्मी ने हालात और मुश्किल बना दिए। लोगों को ऐसा महसूस हुआ मानो चारों ओर से गर्म हवा का थपेड़ा मिल रहा हो। हालांकि हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही, लेकिन पछुआ हवा के बंद रहने से राहत नहीं मिल सकी। हवा में नमी का स्तर भी करीब 25 प्रतिशत तक सीमित रहा, जिससे गर्मी और अधिक तीखी महसूस हुई।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को वाराणसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहला स्थान रहा, जबकि प्रयागराज में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रात के समय भी राहत नहीं मिल रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि देर रात तक गर्म हवा चलती रही, जो आमतौर पर तेज गर्मी के मौसम में देखने को मिलती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक बारिश या बादल की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed