फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mercury changed path astrology and jyotish economy will improve but public dissatisfaction will increase in next coming days weather will increase trouble also

बुध ने बदली चालः अर्थव्यवस्था तो सुधरेगी लेकिन जनता में बढ़ेगा असंतोष, मौसम बढ़ाएगा परेशानी

Fri, 30 Jul 2021 05:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 05:41 PM IST
सार

आठ अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक बुध के राशि बदलने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। लेन-देन और निवेश बढ़ेगा।

विज्ञापन
Mercury changed path astrology and jyotish economy will improve but public dissatisfaction will increase in next coming days  weather will increase trouble also

विस्तार

बुध ग्रह कर्क राशि में आ गया है। इस राशि में सूर्य पहले से ही है। जिससे अब बुध और सूर्य से बुधादित्य योग बन रहा है। ये अपने आप में एक राजयोग है। काशी के  ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार इस शुभ संयोग के प्रभाव से देश में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। साथ ही इस ग्रह के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन चार राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा। आठ अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ जाएगा। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक बुध के राशि बदलने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। लेन-देन और निवेश बढ़ेगा। साथ ही कई लोगों की आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। मजदूर और दलित वर्ग में असंतोष बढ़ेगा। देश में कुछ जगहों पर उग्र आंदोलन या प्रदर्शन भी होने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों में बीमारियों का डर बना रहेगा। सत्ता के लिए विपक्ष का संघर्ष बढ़ेगा और सरकार के लिए तनाव वाले हालात भी रहेंगे। बुध से एक राशि आगे मंगल रहेगा। इस कारण मौसम से परेशानी बनी रहेगी। किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम में अचानक और तेजी से बदलाव भी हो सकता है। शेयर बाजार और कीमती धातुओं के दामों में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राशियों के लिए शुभ

आठ अगस्त तक मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय है। लेकिन मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों पर बुध ग्रह का मिला-जुला असर पड़ेगा। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुछ लोग नया और बड़ा निवेश करने की बड़ी योजनाएं बनाएंगे। वहीं अशुभ असर से कुछ लोगों को आर्थिक हानि होने की आशंका है।

शुभ: मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि

कर्क राशि में बुध के आ जाने से मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

सामान्य : वृष, वृश्चिक और मीन राशि

बुध के राशि परिवर्तन से वृष, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 3 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।


 

अशुभ : मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि

कर्क राशि में बुध के आने से मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 4 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed