फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Memorandum submitted to CMS regarding problems in Shastri Hospital

Varanasi News: शास्त्री अस्पताल में समस्याओं को लेकर सीएमएस को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to CMS regarding problems in Shastri Hospital
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में मरीजों को होने वाली समस्याओं को लेेकर सीएमएस डॉ. एसी दूबे को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष विवेक कहार रौकी ने बताया कि क्षेत्र में घर घर डेंगू मलेरिया का प्रकोप सहित अन्य संक्रामक बीमारियां फैली हैं। अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही है। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के साथ ही दवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यहीं नहीं अस्पताल में बिचौलिए भी सक्रिय हैं, जो कि कमीशन के चक्कर में मरीजों को बाहर की दवा दिलवाने के साथ साथ और बाहर से जाँच कराने को बाध्य करते हैं। इस पर अंकुश लगवाना चाहिए। इसके अलावा मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा तीन दिन तक ही मिलने के कारण लंबी वेटिंग मिल रही है। सीएमएस ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव मालिक, मनोज यादव, आदर्श कुमार, कृष्णा यादव, शाबिहुल हसन फातमी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed