फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mehandipur Balaji Sarkar Pran pratishtha in Kedarkhand of Kashi varanasi devotees from tomorrow

Varanasi: काशी के केदारखंड में जागृत हुए मेहंदीपुर बालाजी सरकार, भक्तों के लिए कल से खुलेगा दरबार

Fri, 24 Feb 2023 05:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी का दरबार अब वाराणसी में ही सजेगा। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में बालाजी सरकार की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो गई। मंदिर में भैरवबाबा और प्रेतराज सरकार के मूल विग्रह के पाषाण कृतियों को भी स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Mehandipur Balaji Sarkar Pran pratishtha in Kedarkhand of Kashi varanasi devotees from tomorrow
दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में बालाजी सरकार का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिरों के शहर बनारस की मणिमाला में शुक्रवार को एक और मणि जुड़ गई। केदारखंड में बालाजी सरकार की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा हो गई। धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज की कर्मस्थली  दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में बालाजी सरकार अपने भक्तों को दर्शन देंगे। मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर में भैरोबाबा और प्रेतराज सरकार के भी दर्शन होंगे।

विज्ञापन


राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी का दरबार भी सजेगा। शुक्रवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल परिसर में ही मेहंदीपुर बालाजी के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ ही विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान पूरे किए गए।

विज्ञापन

11 ब्राह्मण और 121 बटुकों ने वेदमंत्रों का पाठ किया

मेहंदीपुर बालाजी हनुमान के साथ ही भैरवबाबा और प्रेतराज सरकार के मूल विग्रह के पाषाण कृतियों को स्थापित किया गया है। धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में तीनों विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान हुए। आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मण और 121 बटुकों ने वेदमंत्रों का पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mehandipur Balaji Sarkar Pran pratishtha in Kedarkhand of Kashi varanasi devotees from tomorrow
दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में बालाजी सरकार का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि मुख्य यजमान दिल्ली के जय नारायण अग्रवाल ने अश्विनी नक्षत्र के अभिजित मुहूर्त में शुद्धि सिंचन, दशविध स्नान सहित अनय वैदिक रीतियों का प्रतिपादन करके प्राण-प्रतिष्ठा पूजा को पूर्ण किया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। आम श्रद्धालुओं के लिए बालाजी का दरबार शनिवार से खुल जाएगा। इस दौरान मनोहर लाल अरोड़ा, शिव कुमार पांडेय, विश्वनाथजी, भरत पांडेय, बलदेव शर्मा ने सहयोग किया।

धर्मसंघ में स्फटिक के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप स्थापित

धर्मसंघ के सचिव जगजीतन पांडेय ने बताया कि धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज द्वारा स्थापित धर्मसंघ शिक्षा मंडल में बने मणिमंदिर में श्री रामदरबार, 151 नर्वदेश्वर शिवलिंग के साथ स्फटिक के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप स्थापित हैं। अब परिसर में ही मेहंदीपुर बालाजी का देवालय बनाया गया है। बालाजी दरबार से जुडे़ आचार्य महेश चंद्र मिश्र रविवार को दोपहर सवामनी का भोग लगाकर 12 से 3 बजे तक दरबार लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed