फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mega rally in the bullion traders took shout

महारैली में सराफा व्यापारियों ने भरी हुंकार

Wed, 06 Apr 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
 पूर्वांचल सराफा, कारीगर संघ और बुलियन एक्शन कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को कटिंग मेमोरियल में हुई महारैली में सराफा व्यवसायियों ने उत्पाद शुल्क के विरोध्‍ा में हुंकार भरी। रैली में शामिल सैकड़ों सराफा कारोबारी और कारीगरांे ने एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही कई लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की।
विज्ञापन



रैली संयोजक लाल जी वर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट सत्र में वित्तमंत्री द्वारा सराफा व्यवसायियों पर उत्पाद कर थोपा गया। इसके विरोध में व्यवसायी अपने कारोबार को बंद कर इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। आजमगढ़ के सराफा संघ के अध्यक्ष अशोक जी अग्रवाल ने कहा कि अगर यह अच्छे दिन हैं तो व्यवसाइयों का बुरा दिन ही अच्छा था। गोरखपुर से आए शरद चंद्र अग्रहरि ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार को  यह अहसास होगा कि व्यवसायी भाजपा से विमुख हो चुके हैं।
विज्ञापन



गाजीपुर के राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि हमें धोखा दिया गया। अध्यक्षता करते हुए कारोबारी नेता विनोद सेठ ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वह वित्त मंत्री को निर्देशित करें आैर इस काले कानून को वापस कराएं। रैली में मऊ के मनीष सराफ, संजय वर्मा, राजीव सेठ, शिवम, पद्मामकर, संतोष, अनूप, राजेंद्र, बंशीधर, विजय, संघपाल सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी और कारीगर पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed