फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meeting for arrangements Nemi devotees in kashi vishwanath temple administration took several decisions

Varanasi News: नेमी भक्तों की व्यवस्था को हुई बैठक, मंदिर प्रशासन ने लिए गए कई निर्णय; गुरुवार से होंगे लागू

Wed, 24 Jul 2024 10:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:04 PM IST
सार

Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर में नेमी दर्शनार्थियों के सहूलियत के लिए मंदिर प्रशासन ने बैठक कर कई निर्णय लिए है। साथ ही आम भक्तों को कोई दिक्कत न हो इस पर बातचीत कर सुविधाएं बनाई गईं।

विज्ञापन
Meeting for arrangements Nemi devotees in kashi vishwanath temple administration took several decisions
काशी विश्वनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

काशी के दशनार्थियों के साथ मंदिर सभागार में प्रतिदिन दर्शन का आग्रह करने वाले स्थानीय निवासियों की व्यवस्था के संबंध में बैठक की गई। इसमें विभिन्न प्रकार के नेमी श्रद्धालुओं में से प्रातःकाल दर्शन करने वाले नेमी लोगों की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि नेमी लोगों के स्पर्श दर्शन कराने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि सभी काशीवासियों और देश के अन्य श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श दर्शन प्रातः कराए जा रहे हैं तो नेमी लोगों को भी अवश्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें प्रशासन द्वारा इन लोगों हेतु गेट 4B पर काशीवासियों के अतिरिक्त अलग विशेष लाइन से प्रवेश देने पर अधिकतर लोगों से सहमति बनी और बताया गया कि गुरुवार से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। ढूंढीराज गली से जाने वाले लोगों को सामान्य लाइन के फ्रंट में लगाकर प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही लाइन में उनको काशीवासी होने का पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। यह भी अवगत कराया गया कि यह व्यवस्था केवल उसी दशा में संचालित करते रहना संभव होगा जब प्रतिदिन दर्शन के आग्रही काशी के स्थानीय निवासी स्वअनुशासन का पालन करें तथा पंक्तिबद्ध तरीके से एक-एक कर लाइन से प्रवेश करें।

अनुशासन को न करें भंग

Meeting for arrangements Nemi devotees in kashi vishwanath temple administration took several decisions
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

यह भी अवगत कराया गया कि यह शिकायत भी प्राप्त हुई है कि कुछ नेमी दर्शनार्थी अन्य आपस के ही दर्शनार्थियों को दर्शन करने में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। विशेषकर मंदिर गर्भगृह घेर कर खड़े हो जाने से महिला नेमियों को दर्शन में विशेष असुविधा होती है।

नेमी दर्शनार्थियों के दर्शन के अन्य दिनों के अनेक सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। यह पाया गया कि नेमी दर्शनार्थी होने के कारण पुलिस भी सख्ती नहीं करती और कई नेमी अत्यंत उग्र व्यवहार प्रदर्शित कर रेलिंग, लाइन एवं व्यवस्था के अनुशासन को भंग करते हैं।

पुलिसकर्मी भी इन दर्शनार्थियों के उग्र व्यवहार एवं अनुशासन विहीन आचरण को नियंत्रित करने में मंदिर की मर्यादा के कारण बहुधा असमर्थ होते हैं। बैठक में यह बताया गया कि ऐसे आचरण को दर्शनार्थियों को स्वयं नियंत्रित करना होगा, जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

इस पर एक दो व्यक्तियों द्वारा संदर्भ से इतर कुछ पुलिसकर्मियों के संबंध में चिल्लाते हुए आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाने लगा। डीसीपी मंदिर सुरक्षा ने इस संदर्भ विहीन संवाद का प्रतिरोध किया और मुद्दे पर रहने का आग्रह किया। इसी बात को मुद्दा बना कर कतिपय व्यक्तियों ने बैठक में हंगामा प्रारंभ कर दिया। 

मंदिर प्रशासन सभी श्रद्धालुओं की आस्था एवं उनके समुचित दर्शन की सुरक्षित व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है। बैठक में दर्शनार्थीगण,  मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा एवं अभिसूचना, कमिश्नरेट, वाराणसी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed