{"_id":"5f5147118ebc3e546e5794c1","slug":"meeting-city-news-vns5451831186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि व हरित क्रांति योजनाओं को समय से कराए पूरा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि व हरित क्रांति योजनाओं को समय से कराए पूरा: डीएम
विज्ञापन
वाराणसी। कृषि व हरित क्रांति योजनाओं में बरती जा रही लापरवाहियों पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। बृहस्पतिवार को रायफल क्लब में अधिकारियों संग हुई बैठक में डीएम ने योजनाओं को समय से पूरा कराने को निर्देशित किया। वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को आर्गेनिक फार्मिंग के लिए मोटिवेशन का कार्य न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और कृषि, उद्यान, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को अगले एक माह तक सेवापुरी ब्लॉक में फील्ड वर्क करके ट्रेनिंग देने, किसान पाठशाला आयोजित करने और डिमांस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से पूछा कि कितने किसानों को अब तक ऑर्गेनिक खेती, गौ-आधारित व वर्मी कंम्पोस्ट आधारित खेती के लिए मोटिवेट किया गया। रबी फसल की कार्य योजना अभी से बना कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एफपीओ के बंद पड़े होने पर भी नाराजगी जाहिर की। डीबीटी योजना के अंतर्गत 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए अगले शनिवार तक का समय देते हुए कहा कि सभी किसान सहायक व अन्य स्टाफ को लगा कर समय से लक्ष्य पूरा कराएं। एफपीओ व ऑर्गेनिक क्लस्टर के किसानों की ट्रेनिंग करा कर एक्स्पोजर विजिट कराया जाए।
दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जिला उद्यान अधिकारी को समय से लक्ष्य पूर्ण किए जाने का निर्देश देते हुए डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि सेवापुरी में शत प्रतिशत कार्य समय से पूरा कराएं। केसीसी कार्य में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी व शनिवार तक लक्ष्य पूर्ण ना किए जाने पर स्थानांतरण करने की चेतावनी दी। वहीं दुग्ध विभाग के पर्यवेक्षक दिलीप कुमार सिंह तथा शैलेंद्र सिंह को कड़ी चेतावनी जारी किए जाने का निर्देश दिया। सेवापुरी में दुग्ध विभाग द्वारा बनी 16 समितियों को क्रियाशील करके 40- 40 किसानों की टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 9000 केसीसी के सापेक्ष 4038 केसीसी बने है। जिस पर उन्हें शनिवार तक शत प्रतिशत केसीसी का कार्य पूर्ण कराने का डीएम ने निर्देश दिया।