फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medical waste kept near bed of cancer patient in BHU hospital

संक्रमण का खतरा: BHU अस्पताल में कैंसर मरीज के बेड के पास रखा मेडिकल वेस्ट, बेंच पर ही दिया कीमो

Thu, 13 Jun 2024 12:19 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

अमर उजाला पड़ताल में बीएचयू अस्पताल के कीमो वार्ड में चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। यहां कैंसर मरीज के बेड के पास मेडिकल वेस्ट रखा गया था, वहीं भीषण गर्मी में मरीजों का इलाज बिना एसी के हो रहा है। मेडिकल वेस्ट से लोगों में संक्रमण का खतरा हो सकता है।   

विज्ञापन
Medical waste kept near bed of cancer patient in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल के कीमो वार्ड में मरीजों के बेड के पास रखा मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में कैंसर मरीजों की सेहत का कितना ख्याल रखा जा रहा है, इसकी हकीकत यहां के कीमो वार्ड को देखने से पता चल जाएगी। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। एक छोटे से कमरे में जहां दस बेड पास-पास लगाए गए हैं, वहीं एक बेड के पास ही तीन-तीन डस्टबिन खुले रखे हैं। इसमें इलाज के दौरान निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को डाला जा रहा है। इससे उधर से गुजरने वाले मरीजों के साथ ही उनके परिजनों में संक्रमण हो सकता है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में छठे तल पर सीढ़ी के पास बने कीमो वार्ड में कैंसर के उन मरीजों को भर्ती किया जाता है, जिनको डॉक्टर कीमो देने की सलाह देते हैं। बुधवार की दोपहर यहां सभी 10 बेड पर मरीज भर्ती थे। इसमें बुजुर्गों के साथ ही महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसी कमरे में मेज लगाकर उस पर दो पैरामेडिकल स्टाफ भी बैठते हैं। जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। यहां वॉर्ड के गेट से प्रवेश करते ही नर्सिंग स्टाफ के बैठने की जगह है तो बायी ओर मरीजों के लिए बेड लगे हैं। यहीं एक बेड के पास एक लाइन से तीन डस्टबिन मेडिकल वेस्ट के लिए रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच पर ही दे दिया कीमो

कैंसर के मरीजों के इलाज में विशेष सतर्कता बरतनी होती है। उन्हें संक्रमण से बचाना जरूरी होता है। इसके बाद भी अस्पताल के कीमो वॉर्ड में भर्ती मरीजों की सेहत के साथ इस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है। जो समझ से परे है। वहीं, भीषण गर्मी में भी यहां एसी नहीं लगा है।

कीमो वॉर्ड में मंगलवार की रात बेड भर जाने पर एक महिला को बेंच पर लिटाकर कीमो दे दिया गया। भीषण गर्मी में महिला ने बेंच पर ही रात गुजारी। महिला का पति पास ही बैठा रहा। वॉर्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों के अनुसार रात में पंखा भी सही से नहीं चल रहा था। इस वजह से ज्यादा परेशानी हुई।

क्या बोले अधिकारी
कीमो वॉर्ड में मेडिकल वेस्ट का डस्टबिन रखा जाना बिल्कुल गलत है। इससे संक्रमण का खतरा बना रहेगा। इसको बाहर कहीं रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी। संबंधित अधिकारियों से बातकर सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed