फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   medical

बढ़ रहा संक्रमण, मास्क लगाना और जरूरी

Sun, 12 Jul 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
medical
वाराणसी। कोरोना संक्रमण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पहले की अपेक्षा अब मास्क लगाना और भी जरूरी हो गया है, क्योंकि संक्रमण के खतरे से बचने का इससे बेहतर कोई और उपाय नहीं है। दीनदयाल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. प्रवीण प्रताप का कहना है कि ऐसे समय में जबकि हवा से कोरोना फैलने की बात कही जा रही है तो घर से बाहर निकलने पर मुंह, नाक जरूर ढककर रखें, जिससे कि किसी तरह का कोई खतरा न हो।
विज्ञापन

सवाल-हवा से संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है।
जवाब-डब्ल्यूएचओ ने हवा में संक्रमण फैलने की बात कही है, लेकिन अभी कितना और किस तरह से संक्रमण फैल रहा है इसका अध्ययन चल रहा है। फिलहाल ठोस नतीजे का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन

सवाल- बढ़ते संक्रमण के बीच बाहर निकलने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
जवाब- घर से बाहर निकलने पर लोगों को मास्क लगाना बिल्कुल जरूरी है। चाहे जैसे भी हो कमरे से बाहर निकलने पर मुंह और नाक तो जरूर ढकें।
सवाल- कोरोना काल में किस उम्र के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
जवाब-कोरोना काल मे किसी एक उम्र नहीं बल्कि सभी उम्र के लोगों को ही सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और बड़े सब संक्रमित हो रहे हैं। जितना सजग और सतर्क रहा जाएगा, उतना ही ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी भेज सकते हैं सवाल
कोरोना संक्रमण को लेकर अगर आपके मन में भी कोई सवाल है तो आप मोबाइल नंबर 7617566161 पर नाम, पता लिखकर सवाल भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed