{"_id":"6488ccdbeca76765ff085554","slug":"medha-shines-in-neet-reiterates-her-resolve-to-serve-varanasi-news-c-20-vns1013-251815-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नीट में चमकी मेधा, सेवा का संकल्प दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नीट में चमकी मेधा, सेवा का संकल्प दोहराया
विज्ञापन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शहर के होनहारों का प्रदर्शन अच्छा है। कइयों का चयन हुआ है। इस पर होनहारों ने खुशी जताई और सेवा का संकल्प दोहराया है। कहा कि मेडिकल की पढ़ाई करके जनसेवा करनी है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सात मई को जिले के तीस केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसमें 19,673 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मंगलवार की देर रात परिणाम जारी किया गया। प्रशांत यादव, सौरजीत मोहंती, अभिनव यादव, हर्ष कुमार सिंह, अब्दुल रफीक अंसारी समेत कई छात्रों की रैंक अच्छी है। जैसे ही रिजल्ट आने की जानकारी मिली, वैसे ही अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर पहुंच गए। इस वजह से सर्वर बैठ गया। रिजल्ट देखने में देर रात तक परेशानी हुई।
मरीजों की सेवा का संकल्प
सामान्य श्रेणी में 146वीं और ओबीसी में 25वीं रैंक पाने वाले प्रशांत यादव मूल रूप से बलिया के विसूकिया गांव के रहने वाले हैं। प्रशांत ने सनबीम स्कूल लहरतारा से 96.8 प्रतिशत अंक के साथ इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास की है। उनका कहना है कि मरीजों की सेवा के संकल्प को पूरा करना है। मेडिसिन की पढ़ाई करानी है। उनके पिता रणजीत यादव शिक्षक हैं, जबकि माता इंदू यादव गृहिणी। एम्स नई दिल्ली में दाखिले की इच्छा है।
विज्ञापन
000000
क्लीनिकल रिसर्च करने का सपना
आल इंडिया में 205वीं रैंक हासिल करने वाले सौरजीत मोहंती का सपना क्लीनिकल रिसर्च करने का है। सनबीम भगवानपुर से 2022 परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक के साथ सफल सौरजीत ने सफलता का श्रेय पिता व आईआईटी बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर सौम्य रंजन मोहंती और माता जिलन मोहंती को दी।
000000
मरीजों की सेवा ही मेरा सपना
लमही सोयेपुर ओमनगर कॉलोनी निवासी अभिनव कुमार यादव ने अच्छा प्रर्दशन किया है। उनकी आल इंडिया रैंक 383 है। सनबीम वरुणा से इसी साल 93.8 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं परीक्षा पास करने वाले अभिनव का कहना है कि डॉक्टर बनने का सपना देखा था, जिसे पूरा करना है।