फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medha Patekar spoke in Varanasi The politics of hatred has caused a lot of damage  main issue of employment and agriculture elections

वाराणसी में बोलीं मेधा पाटेकरः नफरत की राजनीति ने काफी नुकसान पहुंचाया,  रोजगार और खेती-किसानी चुनाव का प्रमुख मुद्दा 

Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ने कहा कि जमीनी मुद्दों पर सक्रिय और संघर्ष करने वाले उम्मीदवारों को चुनने में जनता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
Medha Patekar spoke in Varanasi The politics of hatred has caused a lot of damage  main issue of employment and agriculture elections
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेती-किसानी प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं। जनता को इस पर ही वोट कराना चाहिए। नफरत की राजनीति ने सामाजिक ताने बाने को काफी नुकसान पहुंचाया है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ने बुधवार को वाराणसी में कैंट स्टेशन पर कहीं।

विज्ञापन


मेधा पाटकर विभूति एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंची और यहां से आजमगढ़ के निजामाबाद विस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित करने रवाना हो गईं। कई जन आंदोलनों की राष्ट्रीय संयोजिका रहीं मेधा पाटेकर ने कहा कि आगामी चुनावों में जाति धर्म की संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि जमीनी मुद्दों पर सक्रिय और संघर्ष करने वाले उम्मीदवारों को चुनने में जनता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। क्योंकि नफरत की राजनीति से समाज को कुछ भी हासिल नहीं होता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने लोगों से निजीकरण मुखालफत करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed