फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News First T20 Cricket Semifinal in Varanasi Horse Racing Competition

Sports News: वाराणसी में टी-20 क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल, घुड़दौड़ प्रतियोगिता; पढ़ें खेल की खबरें

Fri, 24 Apr 2026 01:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 24 Apr 2026 01:07 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल का आयोजन हुआ। लहरतारा मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन
Sports News First T20 Cricket Semifinal in Varanasi Horse Racing Competition
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को लहरतारा मिनी स्टेडियम में खेला गया। परिचालन विभाग ने निर्धारित 20 ओवर में 216 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यांत्रिक विभाग की पूरी टीम 17 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई। परिचालन विभाग ने 49 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर परिचालन विभाग की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। परिचालन विभाग के अनुराग फिलिप्स में 27 गेंद पर 61 रन, आशीष सिंह ने 20 गेंद पर 45 रन व गौरव कुमार ने 36 रन बनाए। यांत्रिक विभाग की तरफ से प्रशांत ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट, ऋषभ ने चार ओवर में 47 रन देकर दो विकेट जबकि विशाल, रोहित और सुजीत को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी यांत्रिक की टीम 167 रन ही बना सकी। टीम के प्रशांत ने 29 गेंद पर 55 रन, कृष कुमार ने 15 गेंद पर 20 रन बनाए। गेंदबाजी में परिचालन विभाग के विमलेश ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट गजानन ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। परिचालन विभाग के विमलेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रेलवे के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी राकेश गुप्ता ने दिया। 24 अप्रैल को दूसरा सेमीफाइनल आरपीएफ और विद्युत विभाग के बीच खेला जाएगा। विजेता टीम 25 अप्रैल को फाइनल में परिचालन विभाग से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची विद्युत विभाग की टीम
अंतर विभागीय प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल में विद्युत विभाग ने प्रशासन की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन बनाए। प्रशासन के राकेश गुप्ता ने 57 गेंद पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन और मंडल क्रीडा अधिकारी बलेंद्र पाल ने 26 रन बनाए। विद्युत के करण कुमार ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन और नीरज ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विद्युत विभाग की टीम ने 12 ओवर में ही एक विकेट पर 142 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विद्युत विभाग के अनिल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैस ने किया।

नारायणपुर में आज होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता
विकासखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में गोवर्धन चौधरी स्मृति घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता 24 अप्रैल को होगी। आयोजन सचिव रामजी यादव ने बताया कि दौड़ दो वर्गों में होगी। इसमें दो दांत वाले नागंद घोड़े और जवान पक्खड़ घोड़ों की प्रतियोगिता अलग-अलग कराई जाएगी। इसमें शक्ति, पवन, चेतक और बुलेट नाम के घोड़े आकर्षण के केंद्र होंगे। 

चार जिलों के बीच आज से होगी दिव्यांग कबड्डी
दिव्यांग कबड्डी प्रतियोगिता 24 अप्रैल को चिरईगांव में खेली जाएगी। आयोजन सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार जिलों की चार टीमें खेलेंगी। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर और भदोही की टीमें कबड्डी के मैदान पर दमखम दिखाएंगी। मुख्य अतिथि कैंनरा बैंक के जोनल मैनेजर होंगे।

Sports News First T20 Cricket Semifinal in Varanasi Horse Racing Competition
रोलबाॅल की टीम। - फोटो : संवाद

प्रादेशिक रोलबॉल के लिए वाराणसी की टीम घोषित
पहली बार प्रादेशिक सब जूनियर रोलबॉल प्रतियोगिता गाजियाबाद में 26 से 29 अप्रैल तक खेली जाएगी। इसके लिए रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को वाराणसी की टीम घोषित कर दी। इसके बालिका वर्ग में सनबीम वरुणा की पांच और बालक वर्ग में सात कुल 12 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। प्रादेशिक प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में 12-12 सदस्यीय टीम खेलेगी। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन वाराणसी इकाई सचिव सुनीता गुप्ता ने बताया कि सब जूनियर वर्ग की पहली प्रतियोगिता गाजियाबाद में होगी। चार दिवसीय शिविर 26 से 29 अप्रैल तक दो सत्रों में नटीनियादायी में लगाया जाएगा। 

मंडुवाडीह में होगा स्केटिंग टूर्नामेंट
वाराणसी जिला स्केटिंग संघ की ओर से आयोजित वर्ग की स्केटिंग टूर्नामेंट की तिथियों में बदलाव किया गया है। वाराणसी स्केटिंग संघ के सचिव मोहम्मद इशरार ने बताया कि अब यह प्रतियोगिता मंडुवाडीह के एक स्कूल परिसर में 25 अप्रैल को खेली जाएगी। 

Sports News First T20 Cricket Semifinal in Varanasi Horse Racing Competition
सिगरा स्टेडियम में वॉलीबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की मान्यता रद्द
विश्व वॉलीबॉल महासंघ ने कानूनी और प्रशासनिक मानकों के उल्लंघन के मामले में भारतीय वाॅलीबॉल महासंघ की मान्यता रद्द कर दी है। इससे खिलाड़ियों और खेल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

शिविर और प्रतियोगिताएं न होने से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में नहीं खेल सकेंगे। मान्यता राज्य और राष्ट्रीय वॉलीबॉल संघ का चुनाव न कराने की वजह से रद्द हुई है। वाराणसी में सैकड़ों खिलाड़ी सिगरा और लालपुर में वाॅलीबाॅल का अभ्यास करते हैं। इससे उनके खेल पर भी बुरा असर होगा। 

अब खेल गतिविधियों के संचालन और अन्य गतिविधियों के लिए विश्व वॉलीबॉल महांसघ ने संचालन समिति का गठन किया है। इसके तहत खिलाड़ियों के हितों की सुरक्षा, एथलीट आयोग का गठन, राज्य संघों के चुनाव और संविधान को कानूनी मानकों के अनुरूप रखा जाएगा। 

यह समिति राज्य संघों के चुनाव, एथलीट आयोग और भारतीय वॉलीबॉल संघ के संविधान को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप अपडेट करने का कार्य करेगी। फेडरेशन इंटरनेशनल डे वॉलीबॉल (एफआईवीबी) के अनुसार जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक यह समिति ही प्रशासनिक कार्य संभालेगी। 

वाराणसी जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि पिछले एक साल में वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं लगातार हो रही थीं। खेल में सुधार के साथ खिलाड़ी भी बढ़ रहे थे लेकिन विश्व वालीबॉल महासंघ ने मान्यता रद्द कर खेल को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग भारतीय वॉलीबॉल संघ में अपना वर्चस्व चाहते हैं। उन्हें ही कमेटी में जगह दी गई है।

बीएचयू के वॉलीबॉल खिलाड़ी संजीव सिंह ने बताया कि मान्यता रद्द होने से खेल और खिलाड़ियों के भविष्य पर संकट आ गया है। संघ की मान्यता रद्द होने से उनके भविष्य पर भी बुरा असर पड़ेगा। उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

बरेका के वॉलीबॉल खिलाड़ी रामनरेश ने बताया कि भारतीय वॉलीबॉल संघ के आपसी मतभेद को लेकर कोर्ट में हैं। पिछले छह साल से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी के चलते वाराणसी में हुई राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजक भारतीय वॉलीबॉल संघ न होकर नगर निगम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed