{"_id":"663f3fdf2605c365680f501b","slug":"mechanic-descending-to-install-submersible-in-well-drowned-after-rope-broke-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कुएं में सबमर्सिबल लगाने उतर रहा था मिस्त्री, रस्सी टूटने से डूबा; NDRF व पुलिस टीम नहीं कर सकी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कुएं में सबमर्सिबल लगाने उतर रहा था मिस्त्री, रस्सी टूटने से डूबा; NDRF व पुलिस टीम नहीं कर सकी तलाश
Sat, 11 May 2024 03:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 May 2024 03:22 PM IST
सार
वाराणसी जिले के चौखंबा क्षेत्र में सबमर्सिबल की मरम्मत के दौरान कुएं में उतरा मिस्त्री रस्सी टूटने के कारण डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम देर रात तक तलाशती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इसी कुएं में उतरा था मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के चौखंबा स्थित कुएं में सबमर्सिबल लगाने के दौरान रस्सी टूटने से एक मजदूर पानी में डूब गया। रात में पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश चलती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यह है मामला
चौखंबा निवासी सौरभ गुजराती के मकान में वर्षों पुराना कुआं है। कुछ दिनों से उसमें लगा सबमर्सिबल खराब था। मरम्मत के लिए चौबेपुर निवासी शिवधनी कुमार समेत तीन मिस्त्री को बुलाया गया था। तीनों रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर सबमर्सिबल खोलकर बाहर लाए।
विज्ञापन
सबमर्सिबल ठीक करने के बाद शिवधनी वापस कुएं में उतर रहा था। इस दौरान रस्सी टूट गई और वह कुएं में गिर गया। दोनों मजदूरों के शोर मचाने पर सौरभ गुजराती के परिवार के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कुएं के अंदर अंधेरा होने के कारण किसी की भी हिम्मत अंदर उतरने की नहीं हुई।
विज्ञापन
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। रात में काफी तलाश करने के बाद भी पुलिस और एनडीआरएफ को सफलता नहीं मिली। उधर, सूचना मिलते ही शिवधनी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।