फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mbbs student caught with fake intrnship certificate

विदेश से पढाई कर लौटे डाक्टर फर्जी इंटर्नशिप में फंसे

Thu, 22 Dec 2016 08:55 PM IST
विनोद कुमार तिवारी,वाराणसी/जौनपुर
विनोद कुमार तिवारी,वाराणसी/जौनपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
mbbs student caught with fake intrnship certificate
फर्जी इंटर्नशिप में फंसे डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विदेशों में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले डाक्टरों की इंटर्नशिप प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है।  यह मामला जौनपुर से जुड़ा हुआ है। जौनपुर के शहीद उमानाथ सिंह पुरुष चिकित्सालय से जालसाजों ने सैकड़ों इंटर्नशिप प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। हैरत की बात यह है कि इस बारे में अस्पताल के अधिकारियों को कुछ पता नहीं है।  
विज्ञापन


दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सत्यापन में इस बात का खुलासा होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  दरअसल,  रूस, यूक्रेन, कजाकिस्तान आदि देशों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षु डाक्टरों को सरकारी जिला अस्पतालों में एक साल का इंटर्नशिप करना अगली पढ़ाई के लिए अनिवार्य होता है। इसके लिए एनओसी लेकर उन्हें महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के यहां आवेदन करना होता है। यहीं से इंटर्नशिप के लिए आदेश दिया जाता है।
विज्ञापन


 विदेशों से पढ़ाई करने वाले सैकड़ों छात्रों ने दिल्ली के विभिन्न मेडिकल कॉलेज से पीजी करने के लिए जिला अस्पताल जौनपुर का प्रमाणपत्र लगाकर दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया है। बड़े पैमाने पर जौनपुर जिला अस्पताल का प्रमाण पत्र प्रस्तुत होने पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने सत्यापन के लिए कुछ प्रमाणपत्रों को जौनपुर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 27 से अधिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। ये प्रमाणपत्र वर्ष 2015-16 में जारी किए गए हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके पांडेय का कहना है कि पिछले दो सालों से कोई इंटर्नशिप नहीं हो रही है।


जो प्रमाणपत्र सत्यापन में आए हैं वे फर्जी हैं। इसकी रिपोर्ट दिल्ली मेडिकल काउंसिल को भेज दी गई है। शेष प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है।

वहीं इस मामले में जौनपुर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसके पीछे कोई रैकेट काम कर रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी इसमें लिप्त होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed