वाराणसी: जलकल-नगर निगम के अधिकारियों से मेयर ने तलब की तकनीकी रिपोर्ट, नागरिकों की सुनीं समस्याएं
जलकल विभाग ने भवन स्वामी को दोबारा नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर सीवर लाइन को अवरोधमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ताकि सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वाराणसी हड़हासराय क्षेत्र में सीवर लाइन के ऊपर हुए निर्माण के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या को देखते हुए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने हड़हा, दालमंडी और काशीपुरा क्षेत्रों का भ्रमण कर जलनिकासी व सीवर व्यवस्था की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
दरअसल विभागीय जांच और निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि नावेद कॉम्प्लेक्स के नीचे से जलकल विभाग की मुख्य सीवर लाइन गुजरती है। ये सीवर लाइन राम सिंह अखाड़ा होते हुए दशाश्वमेध जोनल कार्यालय परिसर के मुख्य चैंबर से मिलती है। इस सीवर लाइन के ऊपर पक्का निर्माण हो जाने के कारण प्रवाह बाधित हो गया है। इससे हड़हा, दालमंडी, काशीपुरा और पियरी क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर; खतरे के निशान के करीब पहुंचीं गंगा
जलकल विभाग ने भवन स्वामी को दोबारा नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर सीवर लाइन को अवरोधमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ताकि सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। मेयर ने आम जनता को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए जलकल व नगर निगम के अधिकारियों को तुरंत तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद इंद्रेश कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, अतुल पांडेय, जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह और जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह मेयर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों सुसुवाही वार्ड, अवलेशपुर, कंदवा और चितईपुर का दौरा किया।
जलभराव दूर करने की मांग
बजरडीहा-जोल्हा दक्षिणी में 6 महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सपा नेता अमन यादव ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।