फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor stressed on adopting PNG

Varanasi News: मेयर ने पीएनजी अपनाने पर दिया जोर

Mon, 05 Feb 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Mayor stressed on adopting PNG
रायफल क्लब स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला प्रशासन ने पीएनजी की सप्लाई के लिए गेल कंपनी के साथ समझौता किया। मेयर अशोक तिवारी ने घरों में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने शहर वासियों से खाना पकाने का सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम चुनने की अपील की।
विज्ञापन

गेल के अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने सभी गैस कंपनियों के साथ मिलकर घरों में पीएनजी उपलब्ध कराने के लिए अभियान शुरू किया है। इस राष्ट्रीय स्तर के अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों के बीच पीएनजी के बारे में जागरूकता फैलाना और खाना पकाने के स्वच्छ और स्मार्ट तरीके को अपनाकर विकास की ओर बढ़ना है। पीएनजी खाना पकाने का स्मार्ट और आधुनिक तरीका है। इसमें सिलिंडर बुकिंग का झंझट नहीं होता। पीएनजी एलपीजी से सस्ता और सुरक्षित भी है। गेल ने वाराणसी शहर के सभी घरों में पाइप से गैस पहुंचाने के लिए लगभग 34800 घरों को पीएनजी से जोड़ा है और लगभग 76700 घरों तक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा चुका है। इस मौके पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed