{"_id":"5c7f60f4bdec22144119713a","slug":"mayor-husband-employees-beaten-by-varanasi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता: महापौर के पति की दुकान में काम करना पड़ा भारी, पुलिस की पिटाई से तीन कर्मी पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता: महापौर के पति की दुकान में काम करना पड़ा भारी, पुलिस की पिटाई से तीन कर्मी पहुंचे अस्पताल
Wed, 06 Mar 2019 11:26 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से घायल कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के महापौर के पति की दुकान में काम करना तीन कर्मचारियों को बेहद भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों को इतनी बुरी तरह से पीटा की उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। क्षेत्र में चर्चा है कि पूछताछ के नाम पर उठा कर ले गई पुलिस ने तफ्तीश के नाम पर बहुत बर्बरता दिखाई है।
विज्ञापन
वाराणसी महापौर मृदुला जायसवाल के पति राधाकृष्ण जायसवाल की पिपलानी कटरा स्थित ऑटोमोबाइल की दुकान है। जिसमें सोमवार की रात में ऑटोमोबाइल की दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ कर कैश बॉक्स से 40 हजार रुपये चोरी हो गए थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
तफ्तीश में जुटी चेतगंज पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से रवाना होने के बाद न जाने क्या सूझा कि उन्होंने महापौर के पति की दुकान में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हाल जानने अस्पताल पहुंची महापौर
हाल जानने अस्पताल पहुंची महापौर
- फोटो : amar ujala
पूछताछ में कुछ पता न चल सका तो पुलिस ने तीनों कर्मचारियों को मार पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि तीनों सीधे खड़े होने लायक नहीं रहे। इसके बाद तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। सूचना पर पहुंचीं महापौर और उनके पति ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।