फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor and councilor adopt CHC, PHC

सीएचसी, पीएचसी को गोद लें महापौर और पार्षद

Fri, 04 Jun 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mayor and councilor adopt CHC, PHC
कोरोना को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। महापौर मृदुला जायसवाल की अध्यक्षता में आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को महापौर, पार्षदों से गोद लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां की सभी प्रकार की व्यवस्थाओें को देखें और कमियों को संबंधित अधिकारियों से दूर कराएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सालिड वेस्ट मैनेजेंट, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। इसे कमांड सेंटर से जोड़ा जाए। बड़े प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ा जाए। वर्षा और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सफाई सैनिटाइजेशन पर जोर दिया। नालों की सफाई और सिल्ट उठवाने को कहा। वार्ड कमेटियों को और सशक्त बनाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मृत शवों को नदी में बहाने पर रोक लगाने को कहा। अमृत योजना के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने और गायों को पौष्टिक आहार देने के लिए एक परिवार को गाय गोद लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर की आने की संभावना है। इसमें बच्चों के ऊपर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा, इसके लिए सभी को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed